मेडिकल स्टोर पर रेड कर नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बरामद

रक्सौल, मोतिहारी। मेडिकल स्टोर पर रेड कर नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई है। मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भेलाही पुलिस ने थानाध्यक्ष मोहम्मद शाहरुख के नेतृत्व में जय गुरुदेव मेडिकल स्टोर पर की। आरोपियों के नाम भेलाही निवासी रजनीकांत कुमार और आदापुर निवासी आशीष कुमार बताए गए हैं।

यह है मामला

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भेलाही बाजार स्थित जय गुरुदेव मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते तत्काल टीम गठित कर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से 49 बोतल प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप व 468 पीस नशीली टैबलेट बरामद की गई। जांच में पता चला कि मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का अवैध काला घंधा लंबे समय से चल रहा था। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने नशे के काले धंधे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़