मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान मिले प्रतिबंधित सिरप की बिक्री रोकी

रामपुर (उप्र)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित सिरप बरामद किया गया। इसके चलते इन सिरप की बिक्री रोक दी गई है। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर औषधि निरीक्षक और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने की।

यह है मामला

औषधि विभाग की टीम ने दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस दौरान न्यू सिविल मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित सिरप मिला, जिसे टीम ने जब्त कर लिया। साथ ही चार अन्य दवाओं के संदिग्ध लगने पर उनके सैंपल लिए हैं। इस मेडिकल स्टोर पर दवाओं की बिक्री रोक दी गई है। न्यू सिविल मेडिकल स्टोर का संचालन 20 दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार एवं आबकारी विभाग के आबकारी निरीक्षक नंदिनी यादव ने सिविल लाइंस के निकट स्थित न्यू सिविल मेडिकल स्टोर एवं पब्लिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यू सिविल मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित सिरप पाए गए। वहीं, जब्त की हुई दवाओं का क्रय बिल दिखाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही औषधि निरीक्षक ने चार दवाओं के सैंपल लेकर राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजे हंै।

उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 एवं रूल 1945 का अनुपालन नहीं किया और न ही रजिस्टर दुरुस्त किया है। स्टोर संचालक ने दवाओं के खरीद बिक्री बिल भी नहीं दिखाए। स्टोर संचालक को दवाओं के बिल प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस