दवा दुकानों के कैंसिल लाइसेंस फिर से किए बहाल

मोतिहारी (उप्र)। दवा दुकानों के कैंसिल लाइसेंस को फिर से बहाल किया है। नकली दवा की बिक्री में आधा दर्जन दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द किए थे। अब इन्हें फिर से बहार कर दिया है। पता और स्थान समान रह गया है। पति की जगह पत्नी के नाम से लाइसेंस दिया गया है। वहीं, दुकान के बोर्ड का नाम बदल दिया गया है। ड्रग विभाग का यह कारनामा शहर के दवा दुकानदार से लेकर जानकार लोगों में चर्चा का विषय बना है।

जिले में करीब दस हजार दवा की दुकानें बगैर लाइसेंस के चल रही हैं। इन दुकानों में दवा कहां से आती है, न तो इसकी जांच होती है और न दवा गुणवत्ता की जांच होती है। डीएम के पास ऐसी दुकान की सूचना मिलने पर उनके निर्देश पर जांच की जाती है। विभाग की हालत यह है कि बस लाइसेंसी दवा की दुकान तक दौड़ लगाई जाती है। बिल की चेकिंग भी नहीं होती है।

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रियरंजन शर्मा ने बताया कि सरकार ने दवा के दाम सात प्रतिशत कम कर दिए हैं। मगर अधिकांश दवा की दुकान में पुराने प्रिंट पर दवा दी जाती है। मांगने पर बिल नहीं दिया जाता है। इसकी शिकायत ड्रग विभाग से करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। नियमानुसार जिस दवा दुकान का लाइसेंस रद्द होता है, छह महीने तक उसी स्थान पर दवा दुकान का लाइसेंस किसी को नहीं दिया जा सकता। आरोपी के परिवार के नाम से भी लाइसेंस नहीं दिया जा सकता है।

यहां तो नकली दवा की बिक्री के आरोप में दुकानदार का नाम बदल कर दवा दुकान का लाइसेंस दे दिया गया है। लाइसेंस वाली दुकान में ही होलसेलर को दवा की आपूर्ति करना है। तब यह प्रश्न उठ रहा है कि बगैर लाइसेंस वाली दवा की दुकान को दवा की आपूर्ति कौन करता है।

Related Posts

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

नई दिल्ली। हेल्थ सप्लीमेंट बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई है। ऑनलाइन दवाइयां और हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। दिल्ली पुलिस ने…

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

सूरत (गुजरात)। अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट किए हैं। शहर के डिंडोली इलाके में एसओजी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिकों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा