नकली दवा की बिक्री का भंडाफोड़, 3.73 करोड़ की दवाइयां जब्त

जयपुर (राजस्थान)। नकली दवा की बिक्री का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है। कुल 3.73 करोड़ की नकली दवाइयां जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई दवा नियंत्रण संगठन की टीम ने जीके एंटरप्राइजेज पर की।

यह फर्म Tab Wincet L और Tab Algiwin M जैसी निम्न गुणवत्ता की दवाइयों की बिक्री में शामिल पाई गई। इन दवाइयों का निर्माण वाई एल फार्मा, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) ने किया है। जांच के दौरान साझेदार गिरिराज अजमेड़ा ने बताया कि वे वर्ष 2019 में जीके एंटरप्राइजेज की साझेदारी छोड़ चुके हैं। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने कहा कि आरोपी की कस्टडी हासिल करने के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन देंगे। ये कार्रवाई प्रदेश में नकली एवं गैर-मानक दवाइयों की रोकथाम के लिए अभियान के तहत की है।

फर्म की संरचना बदलने पर 3 माह में नया लाइसेंस लेना आवश्यक है। लेकिन दूसरे साझेदार खेमचंद ने 2019 के बाद भी बिना लाइसेंस के दवा कारोबार जारी रखा। औषधि नियंत्रण अधिकारियों की टीम ने खेमचंद, साझेदार, जीके एंटरप्राइजेज जयपुर के खिलाफ बिना लाइसेंस दवा बिक्री का केस दर्ज किया है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 36 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन