135 झोलाछाप डॉक्टर्स के खिलाफ मामले दर्ज किए गए

हैदराबाद। 135 झोलाछाप डॉक्टर्स के खिलाफ मामले दर्ज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। तेलंगाना औषधि नियंत्रण प्रशासन (डीसीए) की जांच में इस साल 135 झोलाछाप डॉक्टर आए हैं। ये वैध रूप से दवाइयों का भंडारण और बिक्री कर रहे थे।

डीसीए ने इन 135 झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। डीसीए के महानिदेशक वीबी कमलासन रेड्डी के अनुसार अधिकारियों ने मेडचल-मलकाजगिरी जिले के मुदुचिंतलपल्ली गांव में ए नवीन रेड्डी नामक एक झोलाछाप डॉक्टर के परिसर पर रेड की। इन पर अवैध रूप से स्वप्ना क्लिनिक चलाने का आरोप है। डीसीए के अधिकारियों ने परिसर में बिना ड्रग लाइसेंस के 38 प्रकार की दवाइयों का भंडारण पाया। इनमें एंटीबायोटिक्स, मधुमेह विरोधी दवाएं, उच्च रक्तचाप विरोधी दवाएं आदि शामिल हैं।

टीम ने स्टॉक को जब्त कर लिया। जब्त की दवाओं की कीमत 14,600 रुपये बताई गई है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने क्लिनिक में कई एंटीबायोटिक्स – ओफ़्लॉक्सासिन, जेंटामाइसिन, एमोक्सीक्लिन और पोटेशियम क्लैवुलैनेट का पता लगाया।

अधिकारियों ने बाज़ार में कुछ ऐसी दवाइयों का भी पता लगाया, जिनके लेबल पर भ्रामक दावे थे। इसमें कहा गया था कि वे जठरांत्र संबंधी मार्ग के अल्सर और मासिक धर्म के विकारों का इलाज करती हैं।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस