नकली दवा बेचने की शिकायत पर मेडिकल स्टोरों पर रेड

आगरा (उप्र)। नकली दवा बेचने की शिकायत पर मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने 6 मेडिकल स्टोरों पर रेड की। टीम ने दवाओं की बिक्री-खरीद और भंडारण के रिकॉर्ड की जांच की। दुकानदारों को नोटिस देकर दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड तलब किए हैं। आठ दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।

यह है मामला

सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि वर्टिन टैबलेट की निर्माता कंपनी ने बाजार में नकली दवा बिकने की शिकायत की थी। यह दवा ईएनटी रोग विशेषज्ञ लिखते हैं। कंपनी की ओर से 4 मेडिकल स्टोरों की सूची भी दी गई। इस पर टीम ने रामबाग चौराहा स्थित जय बजरंग मेडिकल स्टोर में छापा मारा। यहां वर्टिन-8 एमजी की 75 और वर्टिन-16 एमजी की 39 टैबलेट मिलीं। यहां से सैंपल लिया गया है।

वहीं, गुप्ता मेडिकल स्टोर में वर्टिन-16 एमजी की 43, वर्टिन-8 एमजी की नौ टैबलेट पाई गईं। यहां से एक अन्य दवा का सैंपल लिया गया। दयालबाग स्थित बीएस मेडिकल स्टोर पर वर्टिन-16 एमजी की 34 टैबलेट, वर्टिन-8 एमजी की 30 टैबलेट मिलीं। इनकी संख्या कम मिली, जिस कारण इनका सैंपल नहीं लिया गया।

दिल्ली गेट स्थित गांधी कैमिस्ट में वर्टिन-8,16 और 24 एमजी की बिक्री का पता चला। वर्टिन समेत पैनटीपी-डी कैप्सूल की खरीद-बिक्री के बिल मांगे हैं। इनके अलावा बाबा ड्रग हाउस से 4 दवाओं के सैंपल लिए हैं। जयश्री राम मेडिकल स्टोर पर इक्का-दुक्का ही दवाएं मिलीं। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर