भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए चीन ने खोला दरवाजा

नई दिल्ली। भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए खुशखबरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ से घबराए दवा निर्माताओं के लिए ये राहत भरी खबर है। चीन ने भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए दरवाजा खोला है। चीन ने भारतीय फार्मा उत्पादों पर 30 फीसदी आयात शुल्क घटाकर शून्य कर दिया है। अब भारतीय कंपनियां चीन को दवाएं बिना किसी कस्टम ड्यूटी के बेच सकेंगी। बता दें कि अमेरिका ने भारतीय दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया है। ऐसे में चीन का यह फैसला भारतीय फार्मा सेक्टर के लिए नए अवसर लेकर आया है।

‘दुनिया की फार्मेसी’ है भारत

भारत को ‘दुनिया की फार्मेसी’ कहा जाता है। यहां बनी जेनेरिक दवाएं और वैक्सीन सस्ती कीमत पर पूरी दुनिया में सप्लाई होती हैं। अब तक चीन का बाजार भारतीय कंपनियों के लिए आसान नहीं था। वहां 30 फीसदी ड्यूटी के कारण दवाओं की कीमत बढ़ जाती थी। अब शून्य शुल्क के साथ भारतीय कंपनियों को चीन जैसे विशाल बाजार में सीधा मुकाबले का मौका मिलेगा। इससे न सिर्फ एक्सपोर्ट बढ़ेगा बल्कि भारत की वैश्विक हेल्थकेयर सप्लाई चेन में पकड़ और मजबूत होगी।

इस फैसले से भारत-चीन व्यापार संतुलन सुधारने में मदद मिलेगी। अभी तक व्यापार चीन के पक्ष में झुका रहता था। फार्मा एक्सपोर्ट से भारत को बड़ा फायदा हो सकता है। आने वाले वर्षों में भारतीय दवा निर्यात अरबों डॉलर तक बढ़ सकता है। वहीं देश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और कंपनियों की आय में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।
यह कदम भारत को वैश्विक स्वास्थ्य आपूर्ति श्रृंखला में और मजबूत स्थिति देगा। चीन से मिली यह राहत भारतीय कंपनियों को नए बाजारों में तेजी से विस्तार करने का मौका देगी। यह फैसला सस्ती और भरोसेमंद दवाओं की सप्लाई के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक