लाइसेंस के बगैर संचालित अलशिफा क्लीनिक सील किया

भोपाल। लाइसेंस के बगैर चल रहा क्लीनिक सील किया गया है। यह कार्रवाई जहांगीराबाद क्षेत्र में संचालित अलशिफा क्लीनिक पर की गई। सीएमएचओ टीम ने क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस, ड्रग कंट्रोल विभाग और प्रशासन को भी दी गई है।

यह है मामला

सीएमएचओ कार्यालय की टीम ने जहांगीराबाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस क्लीनिक पर कार्रवाई की। अलशिफा क्लीनिक नामक यह स्वास्थ्य केंद्र बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित पाया गया। जांच के दौरान वहां डॉ. आर. डब्ल्यू. बक्शी (एमडी मेडिसिन) के नाम का बोर्ड लगा हुआ मिला। निरीक्षण के समय डॉक्टर स्वयं अनुपस्थित थे। क्लीनिक में मौजूद अकरम खान नामक युवक ने बताया कि डॉक्टर नियमित रूप से क्लीनिक नहीं आते हैं।

निरीक्षण दल को मौके से एलोपैथिक दवाएं, सिरिंज, ड्रिप सेट, इंजेक्शन वायल और अन्य चिकित्सा उपकरण बरामद हुए। जब पंजीयन और लाइसेंस की जानकारी मांगी गई तो प्रबंधन कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर क्लीनिक को तत्काल बंद कर दिया गया।

लाइसेंस

मामले की जानकारी पुलिस, ड्रग कंट्रोल विभाग और प्रशासन को भी दी गई है। सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि जिले में निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की नियमित जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है। बिना लाइसेंस संचालित होने वाले किसी भी क्लीनिक को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की टीमें सतत निगरानी में जुटी हैं।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए