अवैध दवा फैक्टरी का भंडाफोड़, आयुर्वेदिक-एलोपैथिक दवाएं जब्त

कैथल (हरियाणा)। अवैध दवा फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी कर फैक्टरी से आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाइयां जब्त की हैं। यह दवा फैक्टरी राजौंद में एक घर में संचालित की जा रही थी। सीएम फ्लाइंग ने मौके से दवाइयां पीसने वाली एक चक्की भी बरामद की है।

यह है मामला

सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर राजौंद के वार्ड नं 3 वासी डॉक्टर सुरेंद्र पुत्र अमर सिंह के घर पर रेड की। यह कार्रवाई उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह व कैथल की ड्रग कंट्रोल अधिकारी डॉक्टर चेतन वर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम ने मौके से अवैध दवाइयों की खेप बरामद की है।

रेड के दौरान डॉक्टर सुरेंद्र के घर से काफी मात्रा में एलोपेथिक व आयुर्वेदिक दवाईयां पाई गई। इसमें पांच पेटी एलोपेथिक दवाइयां, जिसमें 15 प्रकार की तीन लाख 90 हजार 500 टैबलेट व 18 प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि मिली है। इसमें 360 किलो बट्टी, पाउडर व 10 लीटर पेन किलर घोल तथा एक दवाईयां पिसने वाली चक्की बरामद हुई है। दवाइयां व चक्की को सील कर जब्त कर लिया गया है। कथित डॉक्टर भारी मात्रा में दवाइयां रखने के किसी प्रकार के कोई कागजात पेश नहीं कर सका।

उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जिला कैथल के कस्बा राजौंद के वार्ड नं 3 में डॉक्टर सुरेंद्र नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी दवाईयों को पीसकर पुडिय़ां बनाकर बेची जा रही हैं। जिस पर छापेमारी की गई। रेड के दौरान मिली सभी आयुर्वेदिक व एलोपैथिक दवाइयों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। सभी दवाईयों के परीक्षण के लिए सैंपल ले लिए गए हैं।

इनको जांच के लिए ड्रग्स लेब चंडीगढ़ भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जब डॉक्टर सुरेंद्र को इतनी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां रखने व आयुर्वेदिक दवाइयों का पाउडर बनाने बारे कागजात मांगे तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सके।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी