पटना। कफ सिरप की ऑटो से तस्करी का मामला पकड़ में आया है। आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लगातार नशीले दवाओं की बरामदगी के साथ ही गिरफ्तारी कर रही है। चित्रगुप्त नगर और रामकृष्णा नगर में छापेमारी की गई। 16 हजार 130 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की हैं। ऑटो चालक सुरेश कुमार और गोदाम मालिक राकेश रंजन को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने मनजीत कुमार, नीरज कुमार, रवि समेत अन्य लोगों का नाम उजागर किया है। ये कफ सिरप के परिवहन, भंडारण और बिक्री का काम करते हैं। अब इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से कनेक्शन खंगाला जा रहा है।
ऑटो से कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद
पुलिस को सूचना मिली कि ऑटो से कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी एक आटो को रोका। तलाशी ली गई तो उसमें 5 कार्टन कफ सिरप बरामद मिले। पुलिस ने ऑटो सवार सुरेश कुमार गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पुलिस ने खेमनीचक स्थित एक मकान में छापेमारी की। वहां से 30 कार्टन कफ सिरप जब्त किया गया। इसी तरह एक गोदाम से 84 कार्टन कफ सिरप जब्त किए। इनमें लगभग 12 हजार बोतलें थीं।
इस मामले में राकेश रंजन को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह कुल कुल 16 हजार 130 बोतल कफ सिरप जब्त की है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि बरामद दवाएं हिमाचल प्रदेश में निर्मित की हैं।










