गुरुग्राम (हरियाणा)। सेक्सवर्धक दवा की ओवरडोज से युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि युवक ने अपनी मंगेतर को मिलने बुलाया था। सेक्टर 53 स्थित एक पीजी के कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर का निवासी था। यहां एक सरकारी विभाग में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, युवक की जल्द ही शादी होने वाली थी।

घटना का पता तब चला जब युवक के एक सहकर्मी ने पुलिस को सूचित किया। सहकर्मी अक्सर साथ दफ्तर जाता था। उस दिन युवक न तो फोन उठा रहा था और न दरवाजा खोल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। युवक बिस्तर पर मृत पाया गया। घटनास्थल पर कुछ दवाइयां भी बरामद हुई हैं।

उसने मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था। उससे पहले ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने ज्यादा सेक्सवर्धक दवा ली थीं। ओवरडोज होने के कारण उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। अंदेशा है कि युवक की मौत किसी दवा के गलत सेवन या ओवरडोज के कारण हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।