नशीली दवा सिरप की तस्करी में दंपति अरेस्ट

सोनबरसा (बिहार)। नशीली दवा सिरप की तस्करी में पति और पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा सर्लाही जिला मुख्यालय पुलिस प्रशासन ने की। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सिंचाई नाहर के रास्ते से 37 बोतल प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ तस्कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बागमती नगरपालिका वार्ड 01 निवासी मोहन बहादुर खत्री व उनकी पत्नी खिम कुमारी उर्फ देविका खत्री के रूप में हुई है।

यह है मामला

प्रहरी इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर मौके पर दबिश दी औश्र मोटरसाइकिल में छिपाकर रखे गए सौ एमएल के विंसरेक्स नामक 10 बोतल नशीली सिरप बरामद की। इसके अलावा, घर में आरोपी की पत्नी के पास से 27 बोतल सिरप बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गांव के ही पदम बहादुर राय माझी के पुत्र वरुण राय माझी सोनबरसा से प्रतिबंधित नशीली दवा तस्करी कर उसे लाकर देता है।

इसके चलते पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। आरोपी तस्कर से बाइक और दवा को जब्त कर दोनों पती-पत्नी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीसरे आरोपी तस्कर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Posts

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट