जच्चा-बच्चा की मौत पर डॉक्टर गिरफ्तार, हॉस्पिटल सील

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)। जच्चा-बच्चा की मौत होने पर लापरवाही के आरोप में डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, संबंधित प्राइवेट हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। कुशीनगर के खड्डा इलाके में 25 वर्षीय महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी डॉ. मोहम्मद सईद को चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया है और उसके अस्पताल को सील कर दिया।

यह है मामला

जानकारी अनुसार, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव की रहने वाली आसमा को प्रसव पीड़ा होने पर विभ्रांत अस्पताल लाया गया था। रात करीब 11 बजे अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। कुछ समय बाद ही कर्मचारी बहाने बनाने लगे। परिवार ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने पैसे मांगे और जिला अस्पताल से खून का इंतजाम करने को कहा। जब आसमा की हालत बिगडऩे लगी तो अस्पताल प्रबंधन ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।

परिजनों ने खुद को अस्पताल का फिजीशियन बताने वाले डॉ. सैयद पर आरोप लगाया और कहा कि उन्हें झूठा भरोसा दिलाया कि जच्चा-बच्चा दोनों जीवित हैं। परिवार को संदेह हुआ तो डॉ. सैयद ने फरार होने की कोशिश की। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आकर डाक्टर को हिरासत में ले लिया। एसडीएम जफर ने कहा कि जांच में पता चला है कि विभ्रांत अस्पताल बिना किसी पंजीकरण के चल रहा था। अस्पताल को सील कर दिया है। खड्डा एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज