फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज ने जेनेरिक दवा को अमेरिका से वापस मंगाया

मुंबई। फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज ने अपनी जेनेरिक दवा को अमेरिका से वापस मंगाया है। बता दें कि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज वही कंपनी है, जिसने कोरोना काल में भारत में रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी को उतारा। हाल ही में इसकी जेनेरिक दवा में कुछ कमियों के कारण कंपनी ने अमेरिकी बाजार से कई लाख बोतलें वापस मंगाई हैं। अमेरिका की फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की रिपोर्ट के अनुसार डॉ रेड्डीज ने अमेरिकी बाजार में सीजीएमपी से डेविएशन के कारण सिनाकैल्सेट गोलियों की 3,31,590 बोतलें वापस मंगाई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार यह वापसी एफडीए की अंतरिम सीमा से अधिक एन-नाइट्रोसो सिनाकैल्सेट अशुद्धता मौजूद होने के कारण की गई है। गौरतलब है कि ये दवा रक्त में उच्च कैल्शियम स्तर और हाइपरपैराथायरायडिज्म के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती है। बताया गया है कि दवा कंपनी ने 60 मिलीग्राम और 90 मिलीग्राम की क्षमता वाली 35,880 और 10,584 और बोतलें वापस मंगाई हैं। इस लॉट का निर्माण भारत में किया गया है।

गौरतलब है कि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (डीआरएल) एक विश्व स्तरीय दवा कंपनी है। यह कंपनी सस्ती और नवीन दवाएं बनाने के लिए भी जानी जाती है। ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी दवा कंपनी है।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 16 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 23 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़