करौली (राजस्थान)। दवा फर्म का थोक लाइसेंस अनियमितता के चलते कैंसिल किया गया है। हिंडौन सिटी स्थित दवा फर्म पर यह कार्रवाई की गई। सहायक औषधि नियंत्रक चन्द्र प्रकाश जाटव ने बताया कि मैसर्स श्री मेडिकोज की मालिक रितु बॉसरे है। 26 दिसम्बर 2025 को निरीक्षण में संबंधित फर्म का संचालन मौके पर नहीं पाया गया।
ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार चिन्हित दुकान बंद मिली। शटर के ऊपर अन्य व्यवसाय डागुर फोटोकॉपी और स्टेशनर्स लिखा मिला। फर्म मालिक से संपर्क करने का प्रयास भी किया गया। कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ। इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
निर्धारित अवधि तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। न ही व्यक्तिगत सुनवाई का अनुरोध किया गया। उक्त परिस्थितियों में फर्म का थोक औषधि लाइसेंस रद्द कर दिया गया। यह कार्रवाई किसी भी लंबित यायिक कार्रवाई को प्रभावित किए बिना की गई है।










