ड्रग लाइसेंस के बिना चल रही दवा दुकान का भंडाफोड़

हैदराबाद (तेलंगाना)। ड्रग लाइसेंस के बना चल रही दवा दुकान का भंडाफोड़ हुआ है। औषधि नियंत्रण प्रशासन के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवाजी नगर, अल्लापुर, कुकटपल्ली में स्थित दवा दुकानों पर छापेमारी की। यहां दवाओं की अवैध बिक्री के बारे में सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि मेडिकल स्टोर संचालक सारंगी नागा शिवा बिना किसी ड्रग लाइसेंस के उक्त परिसर में अवैध रूप से मेडिकल शॉप चला रहे थे।

डीजी डीसीए वी बी कमलासन रेड्डी ने बताया कि छापेमारी के दौरान डीसीए अधिकारियों ने बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में दवाओं के अवैध भंडारण का पता लगाया। परिसर में बिक्री के लिए एंटीबायोटिक्स, एनाल्जेसिक, एंटीअल्सर ड्रग्स, एंटी-डायबिटिक ड्रग्स, एंटीहाइपरटेंसिव ड्रग्स आदि सहित कुल 59 प्रकार की दवाएं पाई गईं। छापेमारी के दौरान डीसीए अधिकारियों ने कुल 30,000 रुपये मूल्य का स्टॉक जब्त किया। डीसीए अधिकारियों ने जांच के लिए सैंपल जब्त कर लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ये रहे टीम में शामिल

छापेमारी टीम में एन. सहजा, ड्रग्स इंस्पेक्टर, कुकटपल्ली, ई. नरेश रेड्डी, ड्रग्स इंस्पेक्टर, बालानगर और डॉ. आर. गीतांजलि, ड्रग्स इंस्पेक्टर, प्रशांतनगर ने मेडचल के सहायक निदेशक जी. श्रीनिवास और हैदराबाद के सहायक निदेशक टी. राजमौली शामिल रहे।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक