नशीली दवा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, अल्प्राजोलम के साथ चार अरेस्ट

नई दिल्ली। नशीली दवा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम की भारी खेप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

अपराध शाखा की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्ली और एनसीआर में साइकोट्रोपिक पदार्थ – अल्प्राजोलम टैबलेट की सप्लाई करने वाले एक ड्रग रैकेट को पकड़ा है। पुलिस ने 30 किलोग्राम (2 लाख गोलियों के बराबर) अल्प्राजोलम गोलियां बरामद कीं। इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये बताई गई है। इन नशीली दवाओं के परिवहन के लिए ले जाई गई तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं गई हैं।
पुलिस के अनुसार सोनिया विहार के पास नशीली दवाओं की खेप बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके चलते एएनटीएफ ने 28 नवंबर को लक्ष्मण (32) और पंकज (18) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 27 किलोग्राम अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की गईं। दोनों आरोपियों के खुलासे पर क्राइम ब्रांच ने एक गोदाम पर छापा मारा। एएनटीएफ के डीसीपी (अपराध शाखा) अपूर्व गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोनी में एक गोदाम पर छापेमारी की गई, जिसमें अतिरिक्त 2.4 किलोग्राम अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की गईं। गोदाम अंकित शुक्ला नामक व्यक्ति का बताया गया है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई