नकली लेविपिल 500 टैबलेट बेचने पर फार्मा डीलर अरेस्ट

हैदराबाद (तेलंगाना)। नकली लेविपिल 500 टैबलेट बेचने पर फार्मा डीलर को अरेस्ट किया गया है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण प्रशासन ने हैदराबाद और करीमनगर के बाजारों में की। टीम ने बाजार में बिक रही नकली लेविपिल 500 प्रतिशत (लेवेतिरेसेटम 500 एमजी) टैबलेट की बड़ी मात्रा को जब्त कर लिया।

गौरतलब है कि दौरे के इलाज के लिए महत्वपूर्ण सन फार्मा लेबोरेटरीज लिमिटेड के नाम पर यह एंटी-एपिलेप्टिक दवा बेची जा रही थी। मूल निर्माता से इसके नकली होने की पुष्टि की गई है।

यह है मामला

औषधि नियंत्रण प्रशासन ने गुप्त सूचना मिलने पर हैदराबाद के कवडीगुडा में अरविंद फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स और करीमनगर के डॉक्टर्स स्ट्रीट में साईं नगर में वेणु मेडिकल एजेंसियों पर रेड की। दोनों परिसरों में नकली लेविपिल 500 टैबलेट मिली। इन पर विशेष रूप से बैच नंबर के साथ विनिर्माण और समाप्ति तिथियां अंकित थीं। नकली दवाओं पर लेबल भी लगे थे और सन फार्मा लेबोरेटरीज लिमिटेड द्वारा निर्मित बताया गया था।

सन फार्मा द्वारा उपलब्ध कराए गए वास्तविक नमूनों के विरुद्ध संदिग्ध बैचों के तुलनात्मक विश्लेषण से यह स्पष्ट हो गया कि जब्त दवाएँ नकली हैं। फिलहाल इन नकली दवाओं के स्रोत और वितरण नेटवर्क की जांच चल रही है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 21 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई