आयुर्वेदिक दवा में मिली एलोपैथिक तत्व की मिलावट

कानपुर (उप्र)। आयुर्वेदिक दवा में एलोपैथिक तत्व नियोमाइसिन की मिलावट पाए जाने का मामला सामने आया है। ड्रग विभाग की टीम ने रतनलालनगर स्थित मेसर्स भगवती मेडिकल एंड जनरल स्टोर से दवा का सैंपल लिया था।

आयुर्वेदिक औषधि हिमैक्स ऑइंटमेंट (वेट) के नमूने को जांच के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला भेजा। औषधि निरीक्षक रेखा सचान ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच में नियोमाइसिन तत्व का पहचान परीक्षण सकारात्मक पाया गया।
इस मलहम की निर्माण तिथि दिसंबर 2024 और समाप्ति तिथि नवंबर 2027 है।

शुरुआती जांच में पता चला कि यह दवा मेसर्स इंडियन हब्र्स स्पेशलिटीज प्राइवेट लिमिटेड, शिवपुरी, सहारनपुर में बनाई गई। भगवती मेडिकल एंड जनरल स्टोर, दबौली, रतनलाल नगर में बेची जाती रही। बता दें कि आयुर्वेदिक औषधियों में एलोपैथिक तत्वों का मिश्रण न केवल कानूनन वर्जित है, बल्कि इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव भी पड़ सकते हैं।

इस मामले में औषधि निरीक्षक ने दवा विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही दवा की खरीदारी का स्रोत, बेची गई मात्रा, स्टॉक की स्थिति आदि संबंध में जानकारी एक सप्ताह में मांगी है। दवा की बिक्री तुरंत बंद करने और स्टॉक को वापस मंगवाने के भी निर्देश दिए हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी