नशीली दवाओं की ट्रक से की जा रही तस्करी पकड़ी

जीरकपुर (पंजाब)। नशीली दवाओं की ट्रक से की जा रही तस्करी पकड़ी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नशीली दवाओं की लगभग 5 लाख प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। जीरकपुर के पीआर 7 (200 फीट) रोड पर नाकाबंदी की गई। एक ट्रक को पकड़कर नशे का जखीरा बरामद किया।

एनसीबी अधिकारी परमजीत सिंह कुंडू ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सूचना मिल रही थी। देहरादून से अमृतसर जाने वाले ट्रक में प्रतिबंधित दवाइयां भेजी जा रही हैं। इनका उपयोग आगे नशे के रूप में किया जाना है।

बीती रात संदिग्ध ट्रक 200 फीट रोड से गुजर रहा था। उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई। ट्रक के अंदर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियों के कार्टन बरामद हुए। इनकी बाजार में कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

कुंडू ने बताया कि यह एक बड़ा संगठित गिरोह है। यह देशभर में इस तरह की प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई कर रहा है। इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। इसका उपयोग युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने के लिए किया जाता है। एनसीबी इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 18 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़