अवैध नशीली दवा की सप्लाई करने का आरोपी अरेस्ट

भिलाई। अवैध नशीली दवा की सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। जामुल पुलिस ने नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी तुषार महानंद, उम्र 24 वर्ष, निवासी जामुलको गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह है मामला

पुलिस को 18 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगल बाजार छावनी के पास दो युवक नशीली दवाओं की बिक्री करने के लिए ग्राहकों की तलाश में हैं। सूचना मिलते ही थाना जामुल पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिसनाथ बाघ उम्र 23 वर्ष, निवासी जामुल एवं एक नाबालिग के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2805 नग नशीली दवाई ‘अल्फा जोलम’ टैबलेट जब्त हुई। इसकी कीमत लगभग 10,285 रुपए आंकी गई। इसके अलावा 4,200 नगद बरामद हुए। इस प्रकार कुल 14,485 रुपए का माल जब्त किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी बिसनाथ बाघ ने बताया कि उसने ये नशीली दवाइयां तुषार महानंद नामक व्यक्ति से खरीदी थीं। पुलिस ने आरोपी तुषार महानंद की तलाश शुरू कर दी थी। 30 अक्टूबर 2025 को उसे जामुल से गिरफ्तार कर लिया।

तुषार महानंद ने अवैध रूप से अल्फा जोलम टैबलेट कुल 2760 नग, कीमत 10,120 रुपए की आपूर्ति की थी। आरोपी के खिलाफ थाना जामल में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अब यह जांच कर रही है कि तुषार महानंद को यह नशीली दवाइयाँ कहाँ से मिलती थीं। उसका नेटवर्क किन-किन इलाकों में फैला हुआ है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश