नशीली दवा तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़, 4 नार्को तस्कर गिरफ्तार

जम्मू। नशीली दवा तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ करने में राष्ट्रीय नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को सफलता मिली है। एनसीबी ने दो अलग-अलग मामलों में 4 नार्को तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है। तस्करों से भारी मात्रा में नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

यह है मामला

एनसीबी जम्मू जोनल यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के तहत टीम ने मौके पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के बताए पते पर 3,000 अल्प्राजोलम टैबलेट, 14,106 स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस (ट्रामाडोल) कैप्सूल, 221 बोतलें कोडीन आधारित कफ सिरप (प्रत्येक 100 मिलीलीटर) और पानी की बोतलों में लगभग 5 लीटर कोडीन आधारित कफ सिरप बरामद किया।

आरोपियों के नाम मोहम्मद अब्बास भट पुत्र नजीर अहमद भट और जहूर अहमद शाह निवासी पुलवामा हैं। अधिकारियों ने बताया कि जब्त दवाओं के रिसीवर अनंतनाग निवासी अब्दुल रशीद गनी के बेटे सरीद अहमद गनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये नशीली दवाएं बरामद

एकअन्य मामले में सूचना के तहत एनसीबी जम्मू ने लखनपुर में कोडीन आधारित कफ सिरप की 25 बोतलें (प्रत्येक 100 मिलीलीटर) और 5760 स्पैस्मो प्रॉक्सीवॉन (ट्रामाडोल) कैप्सूल जब्त की। यह दवाएं श्रीनगर के तांत्रीपोरा निवासी इश्तियाक अहमद के बेटे आसिफ इश्तियाक को दी जानी थी। इनको भी एनसीबी जम्मू ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी