ड्रग्स विभाग ने मंडी में रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त की 

पटना (बिहार)। ड्रग्स विभाग ने दवा मंडी में रेड कर लाखों की नशीली और प्रतिबंधित दवाएं जब्त की हैं। टीम ने जीएम रोड पर दबिश दी तो वहां दवा दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। छापेमारी ड्रग्स विभाग के इंस्पेक्टर मो. कलीमुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में की गई। जब्त की गई दवाओं की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

यह है मामला

ड्रग्स इंस्पेक्टर अंसारी ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि दवा मंडी में नारकोटिक्स और अन्य प्रतिबंधित दवाओं का अवैध भंडारण किया जा रहा है और इन्हें मार्केट में खुलेआम सप्लाई किया जाता है। शिकायत के आधार पर टीम ने मथुरासिन पैलेस स्थित दुकान पर छापा मारा और मौके से कई प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कई प्रतिबंधित और नारकोटिक दवाएं मिली हैंं लेकिन दुकानदार उनके बिल नहीं दिखा सका। सभी दवाएं जब्त कर ली गई हैं। फिलहाल दुकानदार को बिल प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। यदि वह बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया तो ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। ड्रग्स विभाग अब जब्त दवाओं की सूची तैयार कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन