निजी अस्पताल में बच्चे को एक्सपायर्ड वैक्सीन लगाने पर मचा बवाल

आगरा। निजी अस्पताल में बच्चे को एक्सपायर्ड वैक्सीन लगा दी गई। इससे परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर डाला। बच्चे के परिजनों ने कमला नगर थाने में संचालक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी है।

कमला नगर क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल संचालक द्वारा एक बच्चे की जान के साथ खिलवाड़ किया गया है। बच्चे को एक्सपायर्ड वैक्सीन लगा दी गई है, जिसके बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।

यह है मामला

प्रतीक निवासी कावेरी कुंज अपने करीब दो साल के बेटे तानुष गर्ग को लेकर कमला नगर स्थित मेटरनिटी एंड चाइल्ड केयर सेंटर वैक्सीन लगवाने गए थे। प्रतीक का कहना है कि 4300 रुपए लेकर बच्चे को एक्सपायर्ड वैक्सीन लगा दी गई। बच्चे को लगाई गई वैक्सीन को उन्होंने ध्यान से जांचा तो पता चला कि यह एक्सपायर्ड थी। यह दो महीने पहले एक्सपायर हो चुकी थी।

इसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर वाया। इस बारे में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें परिजन एक्सपायरी वैक्सीन लगाने के बारे में बता रहे हैं।
डॉक्टरों ने भी अपनी गलती मानी है और परिजनों ने उनसे लिखित में भी लिया है कि एक्सपायर्ड वैक्सीन लगाई गई है। प्रतीक ने बताया कि थाने में भी केस दर्ज करने के लिए शिकायत दी है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 11 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक