ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बने नकली कॉस्मेटिक बरामद

पटना (बिहार)। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बने नकली कॉस्मेटिक बरामद करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आलमगंज थाना के त्रिपोलिया स्थित एक मकान में छापेमारी की और ब्रांडेड कंपनी के कॉस्मेटिक आइटम बरामद किए हैं। जब्त किए उत्पाद में मेडिकेड साबुन, सैंपू व कॉस्टमेटिक आइटम शामिल हैं।

बरामद कॉस्टमेटिक आइटम की कीमत दस लाख रुपये से अधिक बताई गई है। इस सामान को दोबारा से पैकिंग कर बाजार में बेचा जा रहा था। छापेमारी के दौरान संचालक फरार होने में कामयाब रहा।

यह है मामला

एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि ब्रांड प्रॉडक्शन के मो. सादुल्लाह ने आलमगंज थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने रेड की। छापेमारी के दौरान काफी मात्रा में मेडिकेटेड साबुन, सैंपू, इनहेलर, दवा, शीतल तेल के साथ अन्य सामान बरामद किया गया है। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि ब्रांडेड कंपनी के कॉस्टमेटिक आइटम की दोबारा पैकिंग कर मच्छहरट्टा और बड़ी मंडियों में खपाया जाता है। पुलिस ने बताया कि सामान को जब्त कर लिया गया है। छानबीन के बाद नकली सामान की पुष्टि होने पर कॉपी राइट एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त