नकली आईसीयू वाले अस्पताल का भंडाफोड़, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पाटन (गुजरात)। नकली आईसीयू वाले अस्पताल का भंडाफोड कर उसके संचालक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसओजी पुलिस ने की।

यह है मामला

एसओजी पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर पाटन जिले के सांतलपुर तहसील के कोरडा गांव में दबिश दी। सुरेश ठाकोर नामक व्यक्ति ने मकान के ऊपर आईसीय अस्पताल बना रखा था। वह मात्र दसवीं पास है और पिछले 10 सालों से बिना किसी डिग्री के नकली डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज कर रहा था। इस अस्पताल में एक नकली आईसीयू भी बना हुआ था। इसमें इलाज के नाम पर मरीजों से ठगी की जाती थी।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 13 लाख से ज्यादा की एलोपैथिक दवाइयां जब्त की और आरोपी फर्जी डॉक्टर सुरेश ठाकोर को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट से तीन दिन का रिमांड लिया है।
राधनपुर के डी.डी. चौधरी ने बताया कि अस्पताल के बोर्ड पर अन्य डॉक्टरों के नाम भी लिखे गए थे, जिनकी भूमिका की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अस्पताल में अन्य डॉक्टरों की मिलीभगत तो नहीं है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी