नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर पार्टनर अरेस्ट

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर पार्टनर अरेस्ट किया है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन ने यह कार्रवाई की। गांव काठा में फार्मा कंपनी पर नकली और घटिया दवाइयों के निर्माण तथा बिक्री के आरोप में छापा मारा। कार्रवाई का नेतृत्व ड्रग्स कंट्रोलर मनिष कपूर ने किया। टीम में मुख्य तौर पर ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश चौहान और विकास ठाकुर शामिल रहे।

Levocetirizine Tablets (Wincet-L) और फर्म की अन्य दवाइयों के Not of Standard Quality की सूचना के बाद निरीक्षण किया गया। खुलासा हुआ कि कंपनी Stop Manufacturing Order के बावजूद उत्पादन कर रही थी। बड़ी मात्रा में टैबलेट, कैप्सूल, पैकिंग सामग्री और स्टीरियो प्लेट्स जब्त की जिन्हें सील किया गया। कंपनी बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड और टेस्ट एंड एनालिसिस रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं कर पाई।

Pregabalin Capsules (Pregabaryl-300) के पैक पर सिक्किम की एक गैर-मौजूद फर्म का नाम प्रिंट था। जिससे स्प्यूरियस (नकली) ड्रग्स की मौजूदगी की पुष्टि हो गई। कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत फर्म के पार्टनर अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। उन पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को नालागढ़ की अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़