नकली दवाए बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक को भेजा जेल

आगरा। नकली दवाए बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक को जेल भेजा गया है। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा था। यहां नकली दवा बेची जा रही थी। ड्रग एवं कास्मेटिक एक्ट में दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने 10 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड का भुगतान न करने पर दो वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। लैब की जांच में बीटासिन टेबलेट सहित अन्य दवाएं नकली मिली थी।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक जगवीर सिंह ने एत्माद्दौला के प्रकाश नगर नुनिहाई में एक मेडिकल स्टोर पर जांच की थी। जांच में मेडिकल स्टोर संचालक मनोज गुप्ता मेडिकल स्टोर का वैध लाइसेंस व दवाओं के बिल नहीं दिखा सके थे। जांच टीम ने दवाओं को जब्त कर लिया। साथ ही सात दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। वहीं थाने में मनोज गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हें मौके से ही गिरफ्तार किया गया था। बरामद दवाओं के साथ ही बीटासिन टेबलेट सहित अन्य दवाएं नकली मिली थीं।

विशेष न्यायाधीश ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट विवेक कुमार ने मनोज कुमार गुप्ता को दोषी पाते हुए दस वर्ष सश्रम कारावास सुनाया है। साथ ही दस लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना अदा नहीं करने पर दो वर्ष के अतिरिक्त कारावास का भी आदेश दिया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ