नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)। नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस में स्थित एक दवा कंपनी दूसरी फार्मा का आयुर्वेदिक ब्रांड का कैप्सूल निर्माण कर बाजार में बेच रही थी। पुलिस थाना इंचार्ज एसआई संजय शर्मा व उनकी टीम ने शिकायत पर कंपनी में रेड की और आयुर्वैदिक कंपनी के उसी ब्रांड के कैप्सूल बरामद किए। जिला पुलिस देहरा ने कॉपीराइट उल्लंघन और नकली दवा निर्माण के मामले में उक्त कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

यह है मामला

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि संसारपुर टैरस में एक पंजीकृत दवा कंपनी के पास अपने कैप्सूल के लिए वैध ट्रेडमार्क है। कंपनी ने लिखित शिकायत दी कि उसके ब्रांड की अवैध रूप से नकल और निर्माण किया जा रहा है। यह आरोप संसारपुर टैरस में स्थित मेसर्स कुरैक्स फार्मा पर लगाया गया था।

थाना प्रभारी संजय शर्मा संसारपुर टैरस के नेतृत्व में एक टीम ने औषधि विभाग के अधिकारियों के साथ कुरैक्स फार्मा पर रेड की। कंपनी में तलाशी ली तो उक्त ब्रांड को बनाने के लिए प्रयोग की जा रही वस्तएं बरामद की। इनमेंं ब्लिस्टर/प्रिंटिंग फ़ॉइल-11 किग्रा (02 रोल), एल्युमिनियम फाइल-36.725 किग्रा (03 रोल), कटर-02, फ्रेम डाई-02, सीलिंग प्लेट-02,गाइड प्लेट-02 छोटी, गाइड प्लेट 02 मध्यम व 01 बड़ी बरामद हुई।

इस दौरान लगभग 6.205 किग्रा खाली कैप्सूल (प्लास्टिक बैग के साथ), 214 भरे हुए कैप्सूल व 06 पैक्ड कैप्सूल भी बरामद हुए। कंपनी प्रबंधक मोहित ने बताया कि हमारे आयुर्वैदिक ब्रांड के कैप्सूल की नकल कर उसका निर्माण किया जा रहा था। पंजाब में नकली कैप्सूल बेचने के मामले में जो मामले दर्ज हुए थे। वहां पूछताछ के दौरान संसारपुर टैरस में इस ब्रांड के नकली कैप्सूल बनाने की बात सामने आई थी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 30 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी