नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, 3 करोड़ की दवाएं जब्त

नई दिल्ली। नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो दिल्ली की टीम ने यूपी और उत्तराखंड में की है। टीम ने कई स्थानों पर छापा मारकर नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी। करोड़ों रुपये के नकली कैप्सूल, टैबलेट और मशीनें बरामद की हैं और मामले में पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक एसपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने सहारनपुर के मंझौल जबरदस्तपुर गांव के खेत में छापा मारा। यहां नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। जबकि उत्तराखंड के भगवानपुर और रायपुर भगवानपुर में भी कार्रवाई की गई।

यहां भी नकली दवा की फैक्टरी चलती मिली। तीनों जगहों से करीब तीन करोड़ रुपये के नकली 1 लाख 11 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल और 75 किलो ट्रामाडोल से बनी हुई टैबलेट जब्त की। इनके अलावा 252 किलो ट्रामाडोल पाउडर और 90 किलो कोडीन की बोतल बरामद की हंै। बरामद दवा दर्द निवारक हैं, जिन्हें केवल डॉक्टर की सलाह पर ही मेडिकल स्टोर पर बेचा जाता है।

एसपी सिंह ने बताया कि तीनों स्थानों से करीब आठ करोड़ रुपये की दवा बनाने की मशीनों को भी जब्त किया है। मौके से मंझौल जबरदस्तपुर देवबंद निवासी मुस्तफा अली, माधोपुर रुडक़ी निवासी सलमान, सहारनपुर निवासी मो. आसिफ और अहसान अली और उत्तराखंड के भगवानपुर निवासी हसीन अली को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

सूरत (गुजरात)। अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट किए हैं। शहर के डिंडोली इलाके में एसओजी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिकों पर…

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 24 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़