नकली दवा रैकेट का छापेमारी कर भंडाफोड़ किया

सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवा रैकेट का छापेमारी कर भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है। यह कार्रवाई दवा नियंत्रण प्रशासन, तथा केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से की। टीम ने छापेमारी कर नकली सक्रिय औषधि घटकों (एपीआईएस) की सप्लाई करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

यह है मामला

जानकारी के आधार पर निरीक्षण टीम ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब बस स्टैंड के पास स्थित एक परिसर में छापा मारा। यह परिसर थोक दवा व्यापार के लिए 25 दिसम्बर, 2028 तक वैध लाइसेंस प्राप्त है। यहां से दो प्रकार के एपीआईएस थायोकॉल्चीकोसाइड और एजिथ्रोमाइसिन की बरामदगी की गई।

दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने कहा कि जब्त दवा थायोकॉल्चीकोसाइड आमतौर पर सूजन और मांसपेशियों की ऐंठन में प्रयुक्त होती है। एजिथ्रोमाइसिन एक व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली एंटीबायोटिक है। उक्त दवाओं के लिए संबंधित परिसर का लाइसेंसधारी और मालिक कोई खरीद रसीद प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला है कि इन नकली एपीआईएस की सप्लाई उत्तराखंड से की जा रही थी, जहां से दो और गिरफ्तारियां की गई हैं। मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

डॉ. कपूर ने कहा कि ऐसे अपराधों पर राज्य सरकार की जीरो टॉलरैंस नीति अपनाई जाएगी। संबंधित लाइसेंसिंग अथॉरिटी एवं औषधि निरीक्षक को जांच तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़