प्रयागराज (यूपी)। अस्पताल डायरेक्टर समेत 2 डॉक्टरों पर क्लेम मामले में FIR की है। एक मरीज ने यश अस्पताल के 2 डॉक्टरों पर FIR दर्ज कराई है। वह आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टर ने हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया नहीं। लेकिन अस्पताल ने आयुष्मान योजना के तहत 28,400 रुपए का भुगतान ले लिया। बाद में जांच कराने पर हाइड्रोसील की समस्या बनी हुई मिली।
हंडिया तहसील के लोढ़ीडीह निवासी राजेश्वर प्रसाद मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत दी है। बताया कि पेट के निचले हिस्से में दर्द के बाद उसने जांच कराई थी। जांच में हर्निया और अंडकोष में हाइड्रोसील की समस्या सामने आई थी।
मरीज के पास आयुष्मान कार्ड था।
यश अस्पताल के प्रबंधक डॉ. एके सक्सेना की सलाह पर वह भर्ती हुआ। 30 अगस्त को डॉ. एनके सिन्हा ने ऑपरेशन किया। 2 सितंबर को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज के समय मिली समरी में हर्नियोप्लास्टी विद राइट इवर्जन ऑफ हाइड्रोसील सैक का उल्लेख था। अस्पताल की ओर से उसे पांच दिन की दवाएं दी गईं। बाद में जांच के लिए बुलाया गया। अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज के नाम पर 28,400 का क्लेम लिया। भुगतान से संबंधित मैसेज भी उसके मोबाइल पर आया।
ऑपरेशन के बाद भी हाइड्रोसील से जुड़ी परेशानी बनी रही। वह करीब दो महीने तक डॉक्टरों की सलाह पर दवाएं लेता रहा। समस्या अभी तक दूर नहीं हुई। उसे संदेह हुआ कि हाइड्रोसील का ऑपरेशन हुआ ही नहीं था।
तकलीफ बढ़ने पर राजेश्वर दोबारा मंडलीय चिकित्सालय पहुंचा। जांच में हाइड्रोसील मौजूद पाया गया। इसके बाद उसने यश अस्पताल पर ऑपरेशन किए बिना आयुष्मान योजना का क्लेम लेने का आरोप लगाया। सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव के मुताबिक कथित भुगतान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।










