भोपाल। अस्पताल में खामियां मिलने पर लाइसेंस रद् किया गया है। सिद्धांता सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और इलाज से जुड़ी 19 गंभीर कमियां सामने आई। इसके बाद अस्पताल का नर्सिंग होम रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।

कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। सीएमएचओ कार्यालय ने पहले अस्पताल को नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद निरीक्षण के लिए टीम गठित की गई। सीएमएचओ की टीम ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की। जांच के दौरान कई गंभीर खामियां मिलीं। एक्स-रे मशीन, डायलिसिस मशीनों और रिकॉर्ड में गड़बड़ी सामने आई। इमरजेंसी में ब्लड सैंपल रखने की व्यवस्था भी अमानक मिली। ऑक्सीजन व्यवस्था और पैथोलॉजी से जुड़ी व्यवस्थाओं में भी कमियां पाई गईं।