आयुर्वेदिक अस्पताल में नवजात की मौत मामले में 6 डाक्टर्स पर एफआईआर

विकासनगर (हल्द्वानी)। आयुर्वेदिक अस्पताल में नवजात की मौत के मामले में छह डाक्टर्स के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामला सहसपुर में शंकरपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (डीआइएमएस) आयुर्वेदिक अस्पताल का है। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की कमेटी ने जुलाई 2023 में हुए इस मामले में की जांच में चिकित्सकों को दोषी पाया है।

यह है मामला

थाना सहसपुर में लखन निवासी ग्राम सभावाला ने शिकायत में बताया कि एक जुलाई 2023 को उसने अपनी पत्नी मोनिका को प्रसव के लिए डीआइएमएस अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप लगाया कि पहले तो डॉक्टरों ने उसका उपचार नहीं किया। बाद में चिकित्सकों ने उसकी सिजेरियन डिलीवरी की। इस दौरान पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद डॉ. अंजू तंवर उसे कोई सूचना दिए बगैर अस्पताल से चली गई। बाद में वहां मौजूद स्टाफ ने उसे बताया कि नवजात की मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना सहसपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा के दौरान पता चला कि नवजात के शरीर व सिर पर चोट के निशान हैं।

पीडि़त पति ने आरोप लगाया कि पत्नी के आपरेशन व नवजात के उपचार में डॉ. अंजू तंवर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. शैलेंद्र तिवारी, डॉ. लोकेश, डॉ. निसार, डॉ. सौरभ, डॉ. अभिषेक जैन और अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही बरती। इस कारण नवजात की मृत्यु हो गई। जिस पर उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने चिकित्सकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई व जांच अमल में लाते हुए कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी ने डॉ. अंजू तंवर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. शैलेंद्र तिवारी, डॉ. लोकेश, डॉ. निसार, डॉ. सौरभ और डॉ. अभिषेक जैन को दोषी करार दिया।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस