प्रतिबंधित दवा बेचने जा रहे दो युवक दबोचे, हिरासत में भेजे

चंडीगढ़। प्रतिबंधित दवा को बेचने जा रहे दो युवक पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने रॉकगार्डन के पीछे कैंबवाला रोड पर दोनों आरोपियों को दबोचा। इनकी पहचान कैंबवाला निवासी दीपक और खुड्डा अलीशेर निवासी इंशुमन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से प्रतिबंधित दवा की चार पेटी बरामद की हैं और इनमें 400 शीशी निकली हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह है मामला

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर मोहिंदर कुमार टीम के साथ रॉकगार्डन के पीछे कैंबवाला रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सामने से एक्टिवा पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर जब उनकी चार पेटियों की जांच की तो उनमें से प्रतिबंधित दवा की 400 शीशी मिली। शीशी चेक की तो इनमें प्रतिबंधित दवा पाई गई।

मांगे जाने पर दोनों युवक इस दवा का लाइसेंस नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह प्रतिबंधित दवा दिल्ली से लेकर आते हैं और इसके बाद पंजाब व चंडीगढ़ में महंगे दाम पर बेचते हैं। इस दवा को नशा करने वाले युवक खरीदते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक पर पहले भी इस तरह के दो मामले पुलिस में दर्ज हैं। दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस