लाइसेंस के बगैर दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर किया सील

नरवाना, जींद (हरियाणा)। लाइसेंस के बगैर दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर सील किया है। सींसर गांव में बिना वैध लाइसेंस संचालित दवा दुकान पर यह कार्रवई की। ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने दुकान में रखी दवाओं को सील कर दिया। यह कार्रवाई सिविल सर्जन कार्यालय में आई शिकायत के आधार पर की गई। अवैध रूप से दवाओं की बिक्री करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत पर ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर रूबी शर्मा ने बताया कि शिकायत पर विभाग की टीम ने संबंधित दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान का संचालक मौके पर नहीं मिला। टीम ने तत्काल प्रभाव से दुकान को सीज कर दिया।

दुकान संचालक सोनू की ओर से विभाग को एक आवेदन मिला था। इसमें दुकान को खोलने का अनुरोध किया गया था। आवेदन पर ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने दोबारा दुकान का निरीक्षण किया। दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच में सामने आया कि दुकान संचालक के पास दवा बिक्री से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस नहीं था। वह नियमों का उल्लंघन करते हुए दुकान का संचालन कर रहा था।

नियमों के उल्लंघन के चलते दुकान में रखी दवाइयों को सील कर दिया है। साथ ही मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के दवा दुकानदारों में हडक़ंप मच गया है। ड्रग इंस्पेक्टर रूबी शर्मा ने कहा कि बिना लाइसेंस दवाइयों की बिक्री आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। विभाग ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है । दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 15 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़