कैंसर की पहली देसी बायोसिमिलर दवा लॉन्च

नई दिल्ली। कैंसर की पहली देसी बायोसिमिलर दवा भारत में लॉन्च हो गई है। इससे अब बेहद कम दामों में कैंसर रोग का इलाज हो सकेगा। ज़ाइडस लाइफसाइंसेज ने कैंसर इम्यूनोथेरेपी दवा नाइवोलुमैब का देसी वर्जन लॉन्च किया है। स्वास्थ्य के नजरिए से यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे महंगे कैंसर इलाज को आम मरीजों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

क्या है नाइवोलुमैब

नाइवोलुमैब एक आधुनिक इम्यूनोथेरेपी दवा है। यह शरीर की इम्यून सिस्टम को कैंसर सेल्स से लडऩे के लिए सक्रिय करती है। यह दवा फेफड़े, किडनी, त्वचा, सिर-गर्दन और कुछ अन्य कैंसर में इस्तेमाल की जाती है। इसकी ऊंची कीमत के कारण कई मरीज इसका लाभ नहीं उठा पाते थे।

जाइडस ने इस बायोसिमिलर को Tishtha नाम से बाजार में उतारा है। यह दवा मूल दवा की तुलना में लगभग एक-चौथाई कीमत पर उपलब्ध होगी। Tishtha दो डोज में उपलब्ध होगी। पहली 100 mg की जिसकी कीमत 28,950 रुपए होगी। दूसरी 40 mg की। इसकी कीमत 13,950 रुपए होगी। अलग-अलग डोज मिलने से डॉक्टर मरीज की जरूरत के अनुसार सही मात्रा दे सकेंगे। इससे दवा की बर्बादी कम होगी और इलाज का कुल खर्च घटेगा। इस दवा का निर्माण और विकास भारत में ही किया गया है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस