सील अस्पताल के ओटी में किया महिला का ऑपरेशन, संचालक फरार

अमरोहा (उप्र)। सील अस्पताल के ओटी में महिला का ऑपरेशन करने का मामला प्रकाश में आया है। ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल का पूरा स्टाफ फरार हो गया।

निजी अस्पताल संचालकों की मनमानी एक बार फिर सामने आई है। आयुष अस्पताल में संचालक ने सील तोडक़र महिला का ऑपरेशन कर दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ओटी को सील कर दिया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगडऩे पर उसे मुरादाबाद रेफर किया गया। वहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल का पूरा स्टाफ फरार हो गया। सूचना मिलने पर गुस्साए स्वजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल सील किए जाने की बात कही है। सील ओटी तोड़कर महिला के ऑपरेशन के बाद मौत की यह क्षेत्र में दूसरी घटना है।

यह है पूरा मामला

ग्राम नवाबपुरा भूड़ स्थित माधव नर्सिंग होम की ओटी तोडक़र महिला का ऑपरेशन हुआ था। इसकी मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 10 आयुष अस्पतालों की ओटी सील की थीं। इसके बावजूद संचालक नियम-कानून को ठेंगा दिखाकर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

महादेव चुंगी स्थित अनमोल हास्पिटल भी उन्हीं अस्पतालों में शामिल था। यहां फर्जी रूप से ओटी संचालित होने की शिकायत पर कार्रवाई की गई थी। गांव डींगरा निवासी मोनू अपनी गर्भवती पत्नी काजल को प्रसव के लिए अनमोल हास्पिटल लेकर पहुंचा। आरोप है कि यहां तैनात आयुष चिकित्सक ने सील ओटी को तोडक़र महिला का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल संचालक के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में महिला को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपित संचालक के खिलाफ थाने में कड़ी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। नियमों की अनदेखी कर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और नियम-कानून के डर के अभाव को उजागर करती है।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 15 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन