चिकित्सा डिग्री का फर्जी तरीके से इस्तेमाल, 2 अस्पतालों का पंजीकरण रद्द

भदोही (उप्र)। चिकित्सा डिग्री का फर्जी तरीके से इस्तेमाल करने का मामाला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने दो अस्पतालों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। ये अस्पताल नेत्र रोग विशेषज्ञ की डिग्री का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर चलाए जा रहे थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके चक ने बताया कि वरदान नेत्रालय के डॉ. गौरव अग्रवाल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत थी कि उनकी डिग्री का उपयोग कर भदोही में मनीष अस्पताल और निशा क्लिनिक नाम के दो नेत्र अस्पताल चलाए जा रहे हैं।

अस्पताल पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने पर इसका खुलासा हुआ। रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पता चला कि उनके नाम से भदोही में ये दोनों अस्पताल पंजीकृत हैं। डॉ. अग्रवाल ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद सीएमओ ने दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनका पंजीकरण रद्द कर दिया गया। अब मनीष अस्पताल और निशा क्लिनिक से जुड़े फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए