दवा लेने नहीं जाना पड़ेगा स्वास्थ्य केंद्र, डाक से घर पहुंचेगी दवा

नई दिल्ली। दवा लेने के लिए अब स्वास्थ्य केंद्र नहीं जाना पड़ेगा। अब डाक से दवा मरीज के घर पर पहुंचेगी। डाक विभाग ने पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत नई पहल की है। ईसीएचएस पॉलीक्लिनिकों में न मिलने वाली दवाओं को लाभार्थियों के दरवाजे तक पहुंचाया जाएगा।

पूर्व सैनिक विभाग (डीईएसडब्ल्यू) के सहयोग से यह पहल शुरू की है। ईसीएचएस पॉलीक्लिनिकों में स्थित ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) के सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से दवाओं की खरीद और पैकेजिंग की जाएगी। इन दवाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए लॉजिस्टिक और वितरण का प्रबंधन भारतीय डाक द्वारा किया जाएगा।

यह है मामला

डाक विभाग ने पूर्व सैनिक विभाग (डीईएसडब्ल्यू) के सहयोग से नई पहल की है। इस सेवा की पहली पायलट परियोजना 31 जुलाई को दिल्ली में शुरू की गई थी। इसे उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। बाद में हरियाणा और उत्तर प्रदेश को शामिल करते हुए एनसीआर क्षेत्र में इसका विस्तार किया गया।

अब यह सेवा 17 अक्टूबर से पूरे देश में उपलब्ध हो चुकी है। पूर्व सैन्यकर्मी अपनी दवाओं को घर बैठे ही ऑर्डर देकर डाक द्वारा मंगवा सकेंगे। इसका मकसद रिटायर्ड सैन्य कर्मचारियों को दवाओं की निर्माण आपूर्ति करना है। उन्हें घर से निकलकर स्वास्थ्य केंद्र तक जाने की असुविधा से भी बचाया जा सकेगा।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए