नशीली दवा की ऑनलाइन बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

दुर्ग। नशीली दवा की ऑनलाइन बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस धंधे से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और इनके खातों को भी फ्रिज करवाया है। ये आरोपी कोरियर के माध्यम से ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर नशीली दवाइयां बेचते थे।

पुलिस को सूचनाएं मिल रही थी कि ऑनलाइन माध्यम से नशीली दवाइयां बेची जा रही हैं। पुलिस जांच में दुर्ग के ही रहने वाले हार्दिक भोई और दिलीप साहू का नाम सामने आया। इनसे पूछताछ करने पर नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ।

मुख् आरोपी हार्दिक अपने मोबाइल नंबर से ऑनलाइन पेमेंट करके नशीली दवाइयां मंगवाता था। इसके ट्रांजेक्शन और बैंक डिटेल पुलिस ने बरामद किए हैं। कोरबा निवासी भुवनेश्वर परेड के नाम से ये बैंक डिटेल था। ये पैसे पटना के रहने वाले रविशंकर प्रसाद के अकाउंट नंबर पर भेजे जाते थे। इसके बाद कोरियर से नशीली दवाइयां मिलती थी।

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस जानकारी पर एसीबी और थाना पद्नाभपुर की टीम बिहार के लिए रवाना हुई। जहां आरोपी रविशंकर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि किशन यादव से कुरियर के माध्यम से उसे दवाइयां मिलती है। लाखों रुपए की नशीली दवाइयां हार्दिक भोई और भुवनेश्वर परेड सहित दीपक साहू जैसे लोगों को सप्लाई की जाती है। इसके बाद पुलिस ने ऑनलाइन पेमेंट करने वाले सभी अकाउंट को फ्रीज कर दिया है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 3 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR