नशीली टेबलेट्स समेत एक गिरफ्तार, कार भी जब्त

जोधपुर (राजस्थान)। नशीली टेबलेट्स समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसकी कार को भी जब्त किया है।

यह है मामला

सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) ने पुलिस कमिश्नरेट के बोरानाडा क्षेत्र के धवा गांव में दबिश दी और मौके से 64,800 प्रतिबंधित गोलियां जब्त की। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
सीबीएन के अनुसार 26 सितम्बर को जयपुर में प्रतिबंधित नशीली गोलियां जब्त की गई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जांच में मिले सुराग के आधार पर सीबीएन ने 30 सितम्बर को बोरानाडा क्षेत्र के धवा गांव में दबिश दी, जहां कार में सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधित 48.6 किलो की 64800 गोलियां जब्त की गईं और आरोपी को गिरफ्तार कर कार भी जब्त की है।

छह माह में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बता दें कि गत मार्च माह में जालोर जिले की भीनमाल थाना पुलिस ने निम्बावास गांव में प्रतिबंधित नशे की 45,960 गोलियां जब्त की थी। इनके साथ आरोपी छगनाराम को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के बाद जोधपुर में रामसागर की अशोक कॉलोनी निवासी सुरेश भार्गव को गिरफ्तार कर जालोर ले जाया गया था। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गत 20 मार्च को सूरसागर थाना पुलिस ने गेंवा बाइपास पर पोसिस की दुकान में दबिश देकर 41 कार्टन में भरी प्रतिबंधित नशे की 6,45,200 गोलियां जब्त की थी।

इन्द्रा कॉलोनी निवासी योगेन्द्र चौहान व उसका मामा किशनलाल फरार हो गए थे। जो अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। विवेक विहार थाना पुलिस ने मोगड़ा में दवाइयों की एक दुकान से प्रतिबंधित 15 सौ गोलियां जब्त की थी। गौरतलब है कि पुलिस ने छह माह पूर्व भी गेंवा बाइपास पर पोसिस की एक दुकान और मोगड़ा में एक अन्य दुकान से 6,46,700 नशीली गोलियां जब्त की थी।

Related Posts

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद