GST बैठक में दवाइयां हुई सस्ती, कैंसर की दवाएं हुईं टैक्स फ्री

Medicine Cheap: मंगलवार को नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक  (GST council meeting) हुई। इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले हुए। बैठक में फैसला दवाइयां की कीमत को सस्ती (Medicine Cheap) करने का फैसला लिया गया है।  कैंसर की इंपोर्टेड दवा पर इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) नहीं लगेगा।

कैंसर की इंपोर्टेड हुई दवा सस्ती (Medicine Cheap) 

जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक  (GST council meeting) में ये फैसला लिया गया कि अब कैंसर की इंपोर्टेड दवा पर IGST नहीं लगाया जाएगा। इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) नहीं लगने पर दवाओं के दाम सस्ते हो जायेंगे। पहले से ही ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि जीएसटी काउंसिल की इस बैठक में कैंसर की दवा  Dinutuximab का इंपोर्ट सस्ता हो सकता है। अब सरकार की ओर से इस पर मुहर लगा दी गई है। आपको बता दें कि फिलहाल इस पर 12 प्रतिशत IGST लगता है, जिसे काउंसिल घटकार जीरो कर दिया है। इस दवा का एक डोज 63 लाख रुपये का है। इससे गरीब मजदूर तबके के लोगों को भी  फायदा होगा।

ये चीजें भी हुई सस्ती 

GST Council की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चार आइटम पर GST में कटौती का फैसला लिया गया। इसके अलावा UNCOOKED आइटम पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।जरी धागा पर टैक्स को 12 फीसदी से कम करते हुए अब 5 प्रतिशत किया गया है।  सिनेमा हॉल में मिलने वाले फूड एंड बेवरेज पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से कम करके पांच प्रतिशत कर दिया गया है। अनकुक्ड फूड पैलेट, मछली और सॉल्यूब पेस्ट पर भी टैक्स घटाया गया है।

इन पर टैक्स की हुई बढ़ोतरी 

जीएसटी काउंसिल ऑनलाइन गेमिंग को एक झटका दिया है। काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग की फुल वैल्यू पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला लिया है। मल्टी पर्पस कारों (MUV) पर 22 प्रतिशत कंपनसेशन सेस लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है, जो कि 28 प्रतिशत जीएसटी के अतिरिक्त होगा। यानि की अब कार खरीदना महंगा पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- नकली दवा निर्माताओं के खिलाफ नकेल कसेगी सरकार

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 3 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 3 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश