नकली दवा निर्माताओं के खिलाफ नकेल कसेगी सरकार

Mansukh Mandaviya: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya)  ने भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) को नकली दवा निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाही करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि दवाओं की गुणवत्ता के साथ कोई खिलवाड़ सहन नहीं किया जायेगा। मनसुख मांडविया ने  छोटे उद्योग क्षेत्र की दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि दवा कंपनियों को स्व नियमन पर जोर देना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि  एमएसएमई फार्मा कंपनियों के लिए दवाओं की गुणवत्ता के प्रति सतर्क रहना और स्व-विनियमन से अच्छी विनिर्माण प्रक्रियाओं की ओर तेजी से आगे बढ़ना आवश्यक है।

फार्मास्युटिकल क्षेत्र में हमारी वैश्विक स्थिति हमारे उत्पादों की गुणवत्ता के माध्यम से बनती है : Mansukh Mandaviya

स्वास्थ्य मंत्री ने भारत के लिए ‘विश्व की फार्मेसी’ का दर्जा बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि फार्मास्युटिकल क्षेत्र में भारत की वैश्विक स्थिति उत्पादों की गुणवत्ता से बनी है। ऐसे में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि फार्मा कंपनियों पर अनुसूची एम को अनिवार्य बनाया जाएगा। इससे  गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी और अनुपालन बोझ भी कम होगा। मांडविया ने भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को नकली दवा बनाने वाली सभी दवा निर्माता कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर दिया कि भारत में निर्मित दवाओं की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

137 फर्मों का निरीक्षण किया गया और 105 फर्मों के खिलाफ कार्रवाई 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 137 फर्मों का निरीक्षण किया गया और 105 फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 31 फर्मों में उत्पादन बंद कर दिया गया है और 50 फर्मों के खिलाफ ‘उत्पाद/अनुभाग लाइसेंस रद्द करने और निलंबन’ जारी किए गए हैं। इसके अलावा 73 फर्मों को कारण बताओ नोटिस और 21 फर्मों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- पंजाब के अबोहर में मेडिकल स्टोर्स पर पड़ी रेड

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए