H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

H3N2 Case: देश में लगातार H3N2 इन्फ्लूएंजा (H3N2 Case) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस फ्लू के कारण अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। हाल ही में हरियाणा के यमुनानगर से इन्फ्लूएंजा के नए पांच मामले सामने आए हैं। देश में बढ़ते इन्फ्लूएंजा के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा के सभी जिलों को क्षेत्र में वायरस सबटाइप H3N2 और H1N1 के कारण होने वाले मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए हाई रिस्क ग्रुप पर फोकस करने का निर्देश दिया है।

सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश (H3N2 Case) 

पूरे राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पर्याप्त वेंटिलेटर और प्रशिक्षित कर्मचारी हर स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध हो स्वास्थ्य विभाग की ओर से ये कहा गया है। साथ ही साथ  पीपीई किट, एन95 मास्क और रिएजेंट किट के साथ ओसेल्टामिविर और कफ सिरप जैसी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। हाई रिस्क ग्रुप में बुजुर्ग, मोटापे से ग्रस्त लोग और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, डायबिटीज, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, क्रोनिक रीनल और लिवर डिजीज के मरीज और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

इन बातों का रखें ध्यान 

खांसी या छींक आने पर अपने मुंह और नाक को टिश्यू से ढकना, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचना, भीड़-भाड़ में फेस मास्क का लगाना, बार-बार हाथ धोना शामिल हैं। सभी लोगों से लक्षण दिखने पर जल्द से जल्द टेस्ट कराने की अपील की गई है। बुखार और इन्फ्लूएंजा के लक्षण होने पर बाहर निकलने से परहेज करें। खांसी, सिरदर्द, सांस लेने में परेशानी होना, गले में खराश और नाक बहना इन्फ्लूएंजा के लक्षण हैं।

दिल्ली एम्स में मां के गर्भ में पल रहे बच्चे की हार्ट सर्जरी में सफलता हासिल

डॉक्टरों का कहना है कि इस संक्रमण को रोकने के लिए मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। मौसम में बदलाव के कारण इन्फ्लूएंजा के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 8 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 8 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 16 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 14 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR