Delhi AIMS: डॉक्टर किसी भी बड़ी से बड़ी परेशानी को जीवित निकाल देते हैं इसलिए तो डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। ऐसा ही एक कारनामा दिल्ली एम्स (Delhi AIMS) के डॉक्टरों ने कर दिखाया है। डॉक्टरों ने मां के गर्भ में पल रहे एक शिशु की 90 सेकंड में हार्ट सर्जरी कर सफलता हासिल की। देश में पहली बार इस तरह का प्रोसीजर किया गया। एम्स के डॉक्टरों की टीम ने जानकारी दी कि मां के गर्भ में पल रहे बच्चे का दिल अंगूर के सामान छोटा सा था जिसका सफल बैलून डाइलेशन किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स के डॉक्टरों को दी बधाई (Delhi AIMS)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस सफल प्रोसीजर के लिए एम्स के डॉक्टरों की टीम को बधाई दी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके लिखा, मैं @AIIMS_NewDelhi के डॉक्टरों की टीम को 90 सेकंड में एक अंगूर के आकार के एंब्रॉय के दिल पर सफल प्रक्रिया करने के लिए बधाई देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मां और बच्चे की सलामती के लिए प्रार्थना।
I congratulate the team of doctors of @AIIMS_NewDelhi for performing successful rare procedure on grape size heart of a fetus in 90 seconds.
My prayers for the well-being of the baby and the mother. https://t.co/YIw1D5ZY1g
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) March 14, 2023
https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1635672119622205442?s=20
तीन बार महिला का हो चुका है गर्भपात
मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पहले तीन बार गर्भपात हो चुका है। इस बार हर हाल महिला अपना बच्चा बचाना चाहती थी। महिला को अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की दिल की स्थिति के बारे में बताया था, उन्होंने बताया था कि बच्चे का दिल का विकास ठीक नहीं हो रहा था। जिसके बाद महिला ने पूरी स्थिति की जानकारी अपने पति को दी और एंब्रॉय का प्रोसीजर कराने का फैसला किया। हालांकि प्रोसीजर के बाद गर्भ में बच्चे का विकास ठीक हो रहा है। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि मां और बच्चा दोनों की स्थिति बिल्कुल सामान्य है।
ये भी पढ़े- अब देश में बड़े अस्पताल भी खोल सकेंगे अपना मेडिकल कॉलेज
ये ऑपरेशन मात्र 90 का सेकंड का था। डॉक्टर ने बताया कि सर्जरी में उन्होंने मां के पेट के जरिए बच्चे के दिल में एक सुई डाली और बैलून डाइलेशन के जरिए प्रोसीजर किया।