स्वास्थ्य कर्मी ने यूटयूब देखकर मरीज की ईसीजी कर डाली, वीडियो वायरल

जोधपुर (राजस्थान)। स्वास्थ्य कर्मी ने यूटयूब देखकर मरीज की ईसीजी कर डाली। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी अनुसार जयपुर के पावटा अस्पताल में दिवाली के दिन डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आए। ऐसे में अस्पताल के एक कर्मचारी ने यूट्यूब देखकर मरीज़ की ईसीजी कर डाली।

मरीज और उसके साथ आए परिजन बोलते रहे कि किसी डॉक्टर या कंपाउंडर को बुला दो, मगर कर्मचारी यूट्यूब देखकर बिना किसी की परवाह किए ईसीजी करता रहा। हैरानी की बात है कि वह कर्मचारी वीडियो बनाते देखकर भी चुपचाप यूट्यूब देखकर जांच करता रहा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

ये बताया वीडियो में

वायरल वीडियो में वीडियो रिकॉर्ड करने वाला कह रहा है कि पावटा सेटेलाइट अस्पताल का यह वीडियो है। वहीं, नर्सिंग स्टाफ भी इस बात को कहता नजर आ रहा है कि वह ईसीजी करना नहीं जानता है, लेकिन दीपावली का दिन होने से कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं है। इस कारण वह ईसीजी कर रहा है।

जोधपुर के मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बीएस जोधा ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हालांकि ग़लत ईसीजी प्वाइंट लगाने से मरीज़ को कोई खतरा नहीं होता। इससे रिपोर्ट ग़लत आती है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस