ICMR की चेतावनी भारत में बढ़ेगा कैंसर का प्रकोप

Cancer Increase : भारत में बीते कुछ सालों में कैंसर के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने दावा किया है भारत में तेजी से कैंसर का प्रकोप बढ़ेगा। ICMR का कहना है कि साल 2025 तक भारत में कैंसर के केस में 12.7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी।

भारत में भयावह हो रहे हैं कैंसर के हालात (Cancer Increase)

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च का कहना है कि साल 2020 में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कैंसर के अनुमानित मामले 2020 में 13.92 लाख (लगभग 14 लाख) थे जो 2021 में बढ़कर 14.26 लाख हुए और 2022 में बढ़कर 14.61 लाख तक बढ़ गए थे।

इस वजह से बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि देश में हृदय रोग और सांस की बीमारिय के साथ-साथ कैंसर के मामले भी बढ़ रहे हैं। कैंसर के बढ़ते प्रसार के लिए कई तरह फैक्टर्स जिम्मेदार हैं। आज के दौर में बढ़ती उम्र, जीवनशैली में बदलाव, व्यायाम और पौष्टिक आहार की कमी शामिल है जिसके कारण लोग कैंसर जैसी भंयकर बीमारी के शिकार हो रहे हैं।

कुछ लोगों को कैंसर की बीमारी के लक्षण की पूरी जानकारी नहीं होती है। वक्त रहते हुए उन्हें बीमारी के बारें में पता नहीं चल पाता है जिससे इलाज में देरी हो जाती है। जल्दी इलाज ना मिलने के कारण कैंसर बढ़ता जाता है। इसलिए लोगों के बीच कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाना भी बेहद जरूरी है।

हिमाचल की दवा कंपनियों पर कार्रवाही की जरुरत

https://medicarenews.in/news/35804

डॉ तनवीर मजीद ने बताया कि भारत में तेजी से कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीमारी से ना केवल ज्यादा उम्र के लोग बल्कि छोटी उम्र के लोग भी ग्रसित हो रहे हैं। पुरुषों में आम तौर पर मुंह, फेफड़ें, सिर और प्रोस्टेटिक कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो रही है। वहीं महिलाओं में ज्यादा तौर पर स्तन और सर्वाइकल कैंसर सबसे आम बात हो गई है।

इन कैंसर का वक्त पर इलाज नहीं किया जाए तो इंसान की मौत भी हो सकती है।

 

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन