बिना लाइसेंस के चल रहे चार अस्पताल किए सील

लहरपुर (सीतापुर)। नगर में बिना लाइसेंस के चल रहे चार अस्पतालों को सील कर दिया गया है। जांच टीम के पहुंचने पर एक अस्पताल संचालक ने गेट ही नहीं खोला।

यह है मामला

उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर अंजलि सिंह, एसीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव की टीम ने मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित न्यू एएस हॉस्पिटल, सीतापुर मार्ग स्थित शिफा हॉस्पिटल, मजाशाह चौराहा स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल, मोहल्ला छावनी स्थित एएमएस हॉस्पिटल की जांच की। निरीक्षण के दौरान एएमएस हॉस्पिटल और न्यू एएस हॉस्पिटल में भारी संख्या में मरीज भर्ती मिले। इन सभी को एंबुलेंस से सीएचसी में शिफ्ट किया गया।

अस्पताल संचालक ने गेट नहीं खोला

लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संचालक ने टीम को देखकर गेट बंद कर लिया। गेट न खुलने पर टीम ने पुलिस बुलाकर अस्पताल के गेट पर बैठा दी। इससे बेपरवाह होकर संचालक ने दूसरे गेट से सभी मरीजों को बाहर निकाल दिया।

जब गेट खुला तो टीम अंदर पहुंची। इस दौरान अस्पताल में कोई नहीं मिला। नोडल अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में लापरवाही मिलने पर इन चारों अस्पतालों को सील कर दिया गया है। अस्पताल संचालकों को दो दिन में दस्तावेज दिखाने के लिए समय दिया गया है। आवश्यक प्रपत्र न मिलने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए