अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दवाएं जब्त की

बिल्सी, बदायूं (उप्र)। अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दवाएं जब्त की गई हैं। गांव बांस बरोलिया में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में दवाएं पाई गईं। टीम ने करीब एक लाख 40 हजार रुपये की दवाओं को मौके से जब्त कर लिया। टीम के द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह है मामला

बांस बरोलिया गांव में मेडिकल स्टोर रोहताश शाक्य द्वारा संचालित किया जा रहा था। औषधि निरीक्षक ने बताया कि आरोपी ने पूर्व में लाइसेंस बनवाया था। इसकी 2023 में समय सीमा समाप्त हो चुकी है। अब बिना वैध लाइसेंस के दवाओं का भंडारण व बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस मामले में संबंधित संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है।

संचालक ने कुछ समय पहले गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी एक युवक को इंजेक्शन लगाया था। उसके बाद उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने मामले की शिकायत डीएम से की थी। शिकायत के बाद ही जांच प्रक्रिया तेज की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। टीम ने सभी दवाओं को जब्त कर लियाहै। अधिकारियों का कहना है कि अवैध मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़